भजन कीर्तन - कितनी बार बताएँ तुमको कैसा लगता है

 कितनी बार बताएँ तुमको कैसा लगता है ।
मुरलीवाला प्यारा है तो प्यारा लगता है ।।
 
परसों में अब भी दो दिन हैं आ जायेगा वो ।
हमें तो उसका झूठा वादा सच्चा लगता है ।।
 
कितने लोग पराई-पीर समझते हैं साहब ।
नन्दयशोदा जैसों का अब टोटा लगता है ।।
 
कोई द्वारिकधीश कहे तो कोई कहे जगदीश ।
हमें तो अपना किशन-कन्हैया बच्चा लगता है ।।
 
मजा उसे तो आता ही है तड़पा कर हमको ।
हमें भी उसको ताने देना अच्छा लगता है ।।

No comments:

Post a Comment