छन्द - श्याम-अम्बर में बहु-चन्द्र उग आये हैं

 साँवरेसलौनेश्यामसुन्दर कौ श्याम तन,
ता पै जसुधा नें पीत वस्त्र पहनाये हैं ।
 
केसरिया पटका है बहुरंगी कठला है,
कान’न की बालिन में मूँगा लटकाये हैं ।
 
केश’न में माणिक हैंबाजु’न में नीलम हैं,
और नकबेसर में हीरा जड़वाये हैं ।
 
ऐसौ सुन्दर स्वरूप ज्यों अनेक रंग’न के,
श्याम-अम्बर में बहु-चन्द्र उग आये हैं।।

No comments:

Post a Comment